खर्षलावा  मे आयोजित आध्यात्मिक आयोजन में ब्रह्माकुमारी बहनों का प्रभावशाली प्रवचन हुआ

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
घोड़ासहन  : खरसालावा गांव में आयोजित  आध्यात्मिक समारोह मे विभिन्न जगहों से कई संत महात्मा एवं महंत पधारे और सभी ने अपने-अपने विचार को
 नए अंदाज में रखा. उक्त मौके पर घोड़ासहन ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र की बहनों को भी आमंत्रित किया गया. बीके मीरा बहन के साथ अन्य बहनो ने भाग लिया. बने बनाये  मंच पर उन्हें ईश्वरीय संदेश देने का मौका मिला. काफी लोगों ने ब्रह्माकुमारियों के बातों को बड़े चाव से सुना. बी के मीरा बहन ने आत्मा और परमात्मा पर विशेष रूप से प्रकाश डाला.  उन्होंने सहज भाषा में अपनी बातों को रखा,जो लोगों के लिए बिलकुल  नई बात थी.  उपस्थित अपार जन समूह ने बहनो  की बातों को चाव से सुना. कार्यक्रम में मथुरा से अमृत साहेब, बैजनाथपुर मठ के महंत रामप्रीत साहब, श्रीपुर से शर्मा साहब  सुनील साहब जी,  ढाका से महिला ग्रुप के सदस्य  पधारे थे. उपस्थित सभी मठ मंदिर के महंतो ने अपने संदेश में कहा की ब्रह्माकुमारी बहनो का कार्य अति सराहनीय है, इनकी बातों का समाज में असर हो रहा है. वर्तमान समय सभी  परमात्मा की खोज मे है.ब्रह्माकुमारी बहनो को देखकर  उनको तृप्ति मिलती है.उनके  प्रभावशाली सुझावो पर समाज के लोग चल लाभ भी उठा रहे हैं. उन्होंने  ब्रह्माकुमारी द्वारा चलाए जा रहे  व्यसन मुक्ति, स्वच्छता एवं मूल्य निर्माण कार्यक्रम की  प्रशंसा की.
15
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *