इनर व्हील क्लब ऑफ गया ने ‘जीवन धारा’ परियोजना के तहत तीन जरूरतमंद मरीजों को डायलिसिस सहायता प्रदान की

Live News 24x7
1 Min Read

गया। इनर व्हील क्लब ऑफ गया द्वारा क्लब अध्यक्षा आभा सिंह के अध्यक्षता में जिला 325 के मंडल अध्यक्ष प्रियंका कुमार के द्वारा दिए गए “जीवन धारा’ परियोजना के अंतर्गत रविवार को दोपहर 2:00 बजे एम्स, गया में तीन जरूरतमंद मरीजों
1 राम प्यारे
2 नगमा खातून
3 पीयूष कुमार
को डायलिसिस उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। यह सेवा कार्य यूरोलॉजिस्ट डॉ. मृत्युंजय सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ है।
इस परियोजना की सबसे प्रेरणादायक पहल यह रही कि लाभार्थियों में शामिल एक दृष्टिबाधित (नेत्रहीन) बच्चे पीयूष कुमार के डायलिसिस का आंशिक खर्च अगले ११ महीनों तक इनर व्हील क्लब ऑफ गया द्वारा वहन किया जाएगा। यह निर्णय क्लब की सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर क्लब की अध्यक्षा आभा सिंह, पीडीसी अंजना पोद्दार, पीपी विम्मी लोहानी, पीपी त्रिप्ति गुप्ता, पीपी भावना सिंह, पीपी सीमा भदानी, समीक्षा, नीला मुखर्जी, श्वेता पॉल एवं लीना गुप्ता सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं। सभी ने जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया है।
इस कार्यक्रम की जानकारी क्लब की एडिटर डॉली सिंह ने दी।

17
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *