आईजी विकास वैभव को फिल्म अभिनेता विवेक मिश्रा ने भगवान विष्णु की तस्वीर भेंट की, दिया बधाई

Live News 24x7
1 Min Read

गया। मगध रेंज गया के आईजी विकास वैभव से भोजपुरी फिल्म अभिनेता विवेक मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता विवेक मिश्रा ने आईजी सर को भगवान विष्णु की तस्वीर भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं सम्मान दिया।

मुलाकात के दौरान सामाजिक मुद्दों, युवाओं की भागीदारी एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। आईजी विकास वैभव जी ने समाज में बेहतर कार्य करने और युवाओं को जागरूक रहने का संदेश दिया।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता विवेक मिश्रा ने कहा कि विकास वैभव जी का व्यक्तित्व, कार्यशैली एवं समाज के प्रति समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इस खास मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखा गया।

26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *