वजीरगंज। वजीरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटू भईया ने गुरुवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी।
मुलाकात में बिहार की शिक्षा व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और समग्र विकास पर चर्चा हुई। चितरंजन कुमार ने कहा कि मंत्री के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हो रही है और आगे स्कूल-कॉलेजों में गुणवत्ता और सुधरेगी।
उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें सही मार्गदर्शन, आधुनिक संसाधन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले तो वे देशभर में नाम रोशन करेंगे। रोजगारपरक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा बढ़ाने पर भी बात हुई।
चितरंजन ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे मजबूत नींव है। मजबूत शिक्षा से ही विकसित बिहार बनेगा। उन्होंने मंत्री के सफल कार्यकाल की कामना की। क्षेत्र के लोगों ने इस मुलाकात को युवाओं के लिए सकारात्मक पहल बताया।
27
