मुजफ्फरपुर में टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार का आत्मीय आगमन, टीम के सदस्यों से किया संवाद

Live News 24x7
7 Min Read
टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन के आवास पर आयोजित हुआ विशेष मिलन समारोह; टीम के नेतृत्वकर्ताओं ने किया स्वागत, बिहार की शैक्षिक गतिविधियों और भविष्य की दिशा पर हुई चर्चा
मुजफ्फरपुर। बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक एवं बिहार के शिक्षकों को एक साझा मंच पर जोड़कर शैक्षिक बदलाव की दिशा में कार्य कर रहे शिव कुमार अपनी जीवनसंगिनी स्वाति कुमारी के साथ मुजफ्फरपुर भ्रमण पर पहुँचे। इस अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार के टेक्निकल टीम लीडर एवं इंजीनियर शिवेंद्र प्रकाश सुमन के आवास पर एक आत्मीय मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी के विभिन्न टीमों से जुड़े सदस्यों ने उपस्थित होकर फूलों का गुलदस्ता, अंगवस्त्र, डायरी, कलम एवं चंदन का पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया तथा उनके साथ संवाद और विचारों का आदान-प्रदान किया।
इस मिलन समारोह में केवल औपचारिक मुलाकात ही नहीं हुई, बल्कि बिहार की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए चल रहे सामूहिक प्रयासों, शिक्षकों की रचनात्मक क्षमता, शैक्षिक नवाचारों और संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। लंबे समय से एक साझा उद्देश्य के लिए कार्य कर रहे साथियों को आपस में मिलने और अपने अनुभव साझा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
टीम के विभिन्न दायित्वों से जुड़े सदस्य रहे उपस्थित
इस अवसर पर टीचर्स ऑफ बिहार की विभिन्न टीमों और अभियानों का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य उपस्थित रहे। इनमें केशव कुमार (स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर), अमितेश कुमार (राइटर्स टीम लीड), पप्पू कुमार पंकज (एजुकेशनल इनिशिएटिव प्रोग्राम लीड), अभिषेक कुमार (संयोजक, प्रकृति प्रहरी अभियान), कनिष्का मुस्कान (सोशल मीडिया टीम लीड), आस्था दीपाली (पब्लिकेशन टीम लीड), कुमार अभिषेक (इवेंट लीड) तथा नीरज कुमार (डिस्ट्रिक्ट मेंटर मुजफ्फरपुर) शामिल थे।
सभी सदस्यों ने संस्थापक शिव कुमार एवं स्वाति कुमारी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संगठन की विभिन्न गतिविधियों में अपने-अपने स्तर पर निभाई जा रही जिम्मेदारियों और भविष्य में सामूहिक प्रयासों को और प्रभावी बनाने के विषय में भी विचार साझा किए गए।
दूरदर्शी नेतृत्व और तकनीकी दक्षता का अनूठा समन्वय
इस अवसर की एक विशेष बात यह रही कि आयोजन के केंद्र में रहे शिवेंद्र प्रकाश सुमन स्वयं टीचर्स ऑफ बिहार की तकनीकी व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
पेशे से इंजीनियर शिवेंद्र प्रकाश सुमन वेब डेवलपमेंट एवं सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के विशेषज्ञ हैं। उन्हें बड़े सरकारी, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में तकनीकी सेवाएँ प्रदान करने का अनुभव रहा है। वर्तमान में वे टीचर्स ऑफ बिहार की टेक्निकल टीम के लीडर के रूप में लर्निंग कम्युनिटी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तकनीकी सहयोग देने, वेबसाइट के निर्माण एवं संचालन तथा संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों को डिजिटल माध्यम से व्यवस्थित रूप में संकलित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
विशेष उल्लेखनीय है कि वे अपनी पेशेवर तकनीकी दक्षता, समय और श्रम को बिहार की शिक्षा की बेहतरी के लिए निःस्वार्थ भाव से समर्पित कर रहे हैं। जिस स्तर की तकनीकी सेवाओं के लिए बड़े संस्थानों को पर्याप्त आर्थिक संसाधन खर्च करने पड़ते हैं, उसी विशेषज्ञता का उपयोग वे लर्निंग कम्युनिटी के शैक्षिक उद्देश्य को आगे बढ़ाने में कर रहे हैं।
वहीं, टीचर्स ऑफ बिहार के संस्थापक शिव कुमार की दूरदर्शी सोच ने बिहार के शिक्षकों को एक साझा मंच पर जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया। 20 जनवरी 2019 को स्थापित इस संगठन का उद्देश्य शिक्षकों की प्रतिभा को पहचान दिलाना, विद्यालयों में हो रहे नवाचारों को प्रोत्साहित करना और बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव लाना रहा है।
इस अवसर पर शिव कुमार के साथ संतोष कुमार राणा की उपस्थिति भी महत्वपूर्ण रही। वे वर्तमान में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना में व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। कला से संबंधित शैक्षिक गतिविधियों सहित विभिन्न शैक्षिक क्रियाकलापों में उनका योगदान रहा है। टीचर्स ऑफ बिहार की गतिविधियों में समय-समय पर उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग संगठन के लिए महत्वपूर्ण रहा है।
आत्मीय रिश्तों और साझा संकल्प की यादगार तस्वीर
इस मिलन समारोह की खूबसूरती यह भी रही कि इसमें टीचर्स ऑफ बिहार की लर्निंग कम्युनिटी से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों के साथ उनके परिवार के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर संस्थापक शिव कुमार अपनी जीवनसंगिनी स्वाति कुमारी के साथ उपस्थित रहे। वहीं, आयोजन के मेजबान शिवेंद्र प्रकाश सुमन के साथ उनकी जीवनसंगिनी रश्मि जायसवाल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त संतोष कुमार राणा की उपस्थिति ने इस आत्मीय मिलन को और भी विशेष बनाया। परिवारजनों की सहभागिता ने इस आयोजन को केवल संगठनात्मक मुलाकात तक सीमित न रखकर आपसी स्नेह, आत्मीयता और पारिवारिक जुड़ाव का यादगार अवसर बना दिया।
इस अवसर पर उपस्थित टीचर्स ऑफ बिहार के स्टेट टीम कोऑर्डिनेटर केशव कुमार ने इस मिलन को टीचर्स ऑफ बिहार की यात्रा का एक यादगार क्षण बताते हुए कहा कि प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी की खूबसूरती उसके दूरदर्शी नेतृत्व, तकनीकी सहयोग, अनुभवी मार्गदर्शन और विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे समर्पित साथियों के सामूहिक प्रयासों में निहित है। उनके अनुसार, यदि शिव कुमार ने बिहार के शिक्षकों को एक साझा मंच देने का सपना देखा, तो शिवेंद्र प्रकाश सुमन जैसे तकनीकी विशेषज्ञों ने अपनी दक्षता से उस सपने को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उक्त जानकारी टीचर्स ऑफ बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से दी
14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *