अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर अनुमंडलीय अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित

Live News 24x7
2 Min Read

– नर्सों की मेहनत, सेवा और त्याग को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है दिवस – डॉ स्वाति सपन

रक्सौल। जिले के कई सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रो मे नर्सिंग स्टॉफ के सम्मान मे आज अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस विधिवत रूप से मनाया गया। वहीं अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल मेंउपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया जिसमें उन्होंने कहा की नर्स अस्पताल की रीढ़ की हड्डी होती हैं, मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

नर्सिंग स्टाफ सदैव मरीजों की सेवा एवं देखभाल के लिए प्रतिबद्ध होती है।कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई तथा स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया।इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. स्वाति सपन ने सभी नर्सिंग कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ स्वाति ने कहा की 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है।

यह दिन दुनिया भर की नर्सों की मेहनत, सेवा और त्याग को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है। कोरोना महामारी के समय भी लोगों ने देखा कि किस तरह नर्सें अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की सेवा में लगी रहीं। ऐसे में यह दिन सिर्फ एक सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि उन सभी हेल्थ वर्कर्स को धन्यवाद कहने का मौका भी है, जो दिन-रात लोगों की जिंदगी बचाने में जुटे रहते हैं।

12 मई को नर्सेस डे क्यों मनाया जाता है

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर साल 12 मई को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक मानी जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। उन्होंने नर्सिंग को एक सम्मानजनक पेशे के रूप में पहचान दिलाई। कहा जाता है कि युद्ध के दौरान उन्होंने घायल सैनिकों की जिस तरह सेवा की, उससे पूरी दुनिया प्रभावित हुई थी। उनके काम और योगदान को याद करने के लिए यह दिन चुना गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार, लिपिक राजेश पांडेय सहित समस्त नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल कर्मी उपस्थित रहे।

43
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *