बड़े मंगलवार के अवसर पर पानी टंकी चौराहे पर श्याम जी के सौजन्य से हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read

विक्की कुमार गुप्ता

बलिया। बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर पानी टंकी चौराहे पर श्याम जी के सौजन्य से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रितिक कुमार द्वारा आये हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही हनुमान जी के जयकारों से पूरा चौराहा गूंज उठा। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगलवार पर बजरंगबली की कृपा पाने के लिए हर साल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया। भंडारे में सभी वर्ग के लोगों ने श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं व श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *