Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।
मोतिहारी। शिक्षक नेता सुनील कुमार राय की अनिश्चित कालीन आमरण अनशन दूसरे दिन ही मात्र 25-26 घण्टे में ही बिना शर्त समाप्त हो गई।
कार्यालय सूत्रों से मिली सूचनानुसार कल शाम पश्चिमी चंपारण के दो शिक्षक नेता नवोदय ठाकुर व विपिन प्रसाद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी के साथ कार्यालय प्रकोष्ठ में हुई वार्ता के दौरान आमरण अनशनकारी शिक्षक नेता सुनील कुमार राय के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी व कार्यालय के विरुद्ध लगाए गए तमाम आरोप बेबुनियाद पाए गए।
श्री राय के द्वारा कुल 15 बिंदुओं पर आरोप लगाते हुए समाधान कराने का मांग किया गया था। मांग पत्र में लगे तमाम विंदुओं के विरूद्ध श्री राय के द्वारा एक भी आरोप का प्रमाण समर्पित नही किया जा सका। जिसके कारण प्रतिनिधिमंडल के द्वारा बिना शर्त अनशन को समाप्त करवा दिया गया।
वहीं इस संबंध में शिक्षक नेता सुनील कुमार राय से वार्ता किया गया तो ये बात करने से कतराते हुए कुछ भी स्पष्ट नही कर पाए। ऐसे में शिक्षकों के हितैसी माने जाने वाले श्री राय के प्रति शिक्षकों में उदाशीनता नजर आ रही है………
5
