राष्ट्रपति के आगमन से बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती – डा प्रेम कुमार

Live News 24x7
1 Min Read

गया जी। बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मोक्ष ज्ञान एवं मां मंगला गौरी की पावन भूमि गया में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा विदेश मंत्री एस. जयशंकर का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया है।

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि यह गया की पवित्र धरती के लिए गौरव का विषय है कि देश की राष्ट्रपति एवं विदेश मंत्री का आगमन यहां हुआ है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का कार्यक्रम नालंदा विश्वविद्यालय में प्रस्तावित था, जिसके क्रम में गया आगमन पर उनका स्वागत करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।

डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस प्रकार के उच्चस्तरीय आगमन से बिहार की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक गरिमा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलती है।

उन्होंने गया की धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि सदैव से विश्व को शांति, ज्ञान और आध्यात्म का संदेश देती रही है।अंत में डॉ. प्रेम कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय विदेश मंत्री के सफल एवं मंगलमय प्रवास की कामना की है।

3
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *