अशोक वर्मा पुन :बने स्वतंत्रता सेनानी उतराधिकारी समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Live News 24x7
1 Min Read

दिल्ली के आसाम भवन में रविवार को आयोजित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार से  अशोक वर्मा को पुन:राष्ट्रीय उपध्यक्ष बनाया गया. उत्तराधिकारी परिवार समिति वर्तमान  समय देश का सबसे बड़ा संगठन है. बैठक में 20 प्रान्तो के प्रतिनिधियों ने भाग लिया . नई कार्यकारिणी में अशोक वर्मा को पुन :राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया. अपने सम्बोधन में श्री वर्मा ने 10 सूत्री प्रस्ताव दिया जिसमे ज्यादातर बाते निर्णय में मन ली गई . प्रस्ताव में मुख्य रुप से – प्रति वर्ष अगस्त माह मे अनुमंडल सम्मेलन, सितम्बर मे जिला सम्मेलन ,अक्टूबर मे  राज्य सम्मेलन  और दिसंबर मे राष्ट्रीय सम्मेलन करना था इसके साथ स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजो की सुधी लेना ,जरुरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग करना, प्रत्येक माह सेनानी परिवार को  डॉक्टर सेवा देना और जरुरत अनुसार दवा की व्यवस्था करना ,राष्ट्रीय कार्यक्रम तय करना ,भारत सरकार से संपर्क कर देश के सभी सरकारी स्कूलों मे स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर जागरूकता वर्ग चलाना, सेमिनार,सम्मेलन, जागरूकता अभियान,सेनानी परिवार सर्वे तथा  सेनानी परिवार का आर्थिक सहयोग करना आदि था.

46
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *