जिला पदाधिकारी द्वारा नवादा विधि कॉलेज के बॉडी गवर्नर डॉ मनीष पंकज मिश्रा  को भी सम्मानित किया गया

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।गया में शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित ओलंपियाक 2025 प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बोधगया स्थित बुद्धा रिसोर्ट में किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गया के जिला पदाधिकारी  शशांक शुभंकर  उपस्थित रहे हैं।इस  कार्यक्रम में गया के महापौर गणेश पासवान सहित शिक्षा जगत से जुड़े कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई है। इसके बाद मंच से ओलंपियाक 2025 प्रतियोगिता के विभिन्न स्पॉन्सरों को जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर ओलंपिक 2025 के प्रमुख स्पॉन्सर नवादा विधि कॉलेज के बॉडी गवर्नर डॉ मनीष पंकज मिश्रा  को भी सम्मानित किया गया है।सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पूरे देश में दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 7 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया है। पहली कक्षा से लेकर 10+2 स्तर तक के बच्चों को इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं और इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भी बढ़ता है।उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वे अपने विद्यालय, अपने राज्य और अपने देश का नाम रोशन कर सकें।कार्यक्रम के अंत में मंच के माध्यम से सभी स्पॉन्सरों के प्रति आभार व्यक्त किया गया और शिक्षा के क्षेत्र में उनके सहयोग की सराहना की गई। इस सम्मान समारोह ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और बेहतर करने के लिए नई प्रेरणा प्रदान की है।
100
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *