अशोक वर्मा
मोतिहारी : आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन स्कॉलरशिप 2025 के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संगठन, अपने परिवार तथा पूरे समाज का नाम गर्व से ऊँचा किया है। इन विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
प्राप्त अंकों के अनुसार मो. जमाल ने 441 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सोनालाल कुमार ने 396 अंक, लाडली बेगम ने 395 अंक, नज़्में तारा ने 338 अंक तथा नाजरीन ने 339 अंक हासिल किए। इसके अतिरिक्त स्कॉलरशिप से जुड़े अन्य सभी विद्यार्थियों ने भी अच्छे अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
आजाद यूथ ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सहयोग प्रदान करना है। इस वर्ष के परिणाम ने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और सहयोग मिलने पर विद्यार्थी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
संगठन की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। हमें विश्वास है कि ये छात्र आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊँचाइयों को छुएंगे और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।
1
