बलिया दिनांक 30/3 /2026 को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन जनपद शाखा बलिया का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार बापू भवन टाउन हॉल में संपन्न हुआ चुनाव में प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्रा जी चुनाव अधिकारी के रूप में फार्मेसी काउंसिल के सदस्य शंकर पटेल जी एवं मंडलीय सचिव विवेक कुमार सिंह जी के देखरेख में संपन्न हुआ ।
इस अधिवेशन / चुनाव में अध्यक्ष पद के रूप में श्री अशोक कुमार सिंह सिंह को 86 मत प्राप्त हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंधी मलय कुमार पाण्डेय जी को 26 मत प्राप्त हुए अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह जी 60 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर पद पर जावेद अख्तर जी को 77 मत प्राप्त हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंती शिल्पी यादव को 25 मत प्राप्त हुए इस तरह जावेद अख्तर जी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिल्पी यादव को 52 मतों से पराजित किया एवं मंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार पाण्डेय जी को 83 मत प्राप्त हुए एवं प्रदीप पाठक जी को 23 मत प्राप्त हुए इस तरह शैलेंद्र कुमार पाण्डेय जी 60 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए एवं संयुक्त मंत्री पद पर प्रवीण कुमार त्रिपाठी जी , कोषाध्यक्ष पद पर सतीश वर्मा जी ,संगठन मंत्री पद पर पवन राय जी तथा संप्रेक्षक पद पर अमरनाथ पाण्डेय जी निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस अधिवेशन में 12 सेवानिवृत्ति फार्मासिस्ट भाइयों का सम्मान समारोह भी संपन्न हुआ
इस कार्यक्रम का संचालन आजमगढ़ मंडल के मंडलीय सचिव विवेक सिंह जी ने किया।
1
