मां मंगला गोरी मंदिर में सबको एक समान व्यवस्था करने की मांग जिला प्रशासन से

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी। विश्व प्रसिद्ध माँ मंगलागौरी मंदिर, गया जैसे पवित्र स्थल पर इन दिनों अव्यवस्था और भेदभाव का गंभीर मामला सामने आ रहा है। आम श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है,इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष ऋषि लोहानी ने जिला प्रशासन से मांग कि है कि अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध माता मंदिर मां मंगला गोरी मे लोग को घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहने को मजबूर किया जा रहा है, जबकि ₹250 का टिकट लेकर आने वाले भी आई पी श्रद्धालुओं को सीधे दर्शन कराया जा रहा है।यह एक गंभीर बात है।*यह न केवल आस्था के साथ अन्याय है, बल्कि समानता के सिद्धांत के भी खिलाफ है। माँ के दरबार में सभी भक्त बराबर होते हैं — वहाँ किसी प्रकार का भेदभाव उचित नहीं है।
गया के जिला अधिकारी से विनम्र अनुरोध है कि इस विषय पर तुरंत संज्ञान लें, व्यवस्था को पारदर्शी और न्यायपूर्ण बनाएं तथा आम श्रद्धालुओं को सम्मानपूर्वक दर्शन की सुविधा सुनिश्चित करें।*
2
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *