बिहार में 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार, कर्मीयों में मचा हरकंप

Live News 24x7
2 Min Read

पटना निगरानी विभाग नें हाजीपुर के खनन विभाग (Mining Department) में ₹50,000 की रिश्वत लेते हुए डाटा ऑपरेटर और उसके सहयोगी की गिरफ्तारी की..

भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) का कड़ा प्रहार जारी है। ताज़ा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर से है, जहाँ खनन विभाग के एक डाटा ऑपरेटर और उसके सहयोगी को 50,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से कार्यालय में हड़कंप मच गया है…

भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए निगरानी विभाग की टीम ने आज हाजीपुर में बड़ी दबिश दी। खनन विभाग में तैनात एक डाटा ऑपरेटर पर आरोप है कि उसने एक गिट्टी दुकान के लाइसेंस के बदले शिकायतकर्ता से भारी भरकम रकम 70 हजार की मांग की थी।50 हजार पर बात बनी, इसके बाद शिकायतकर्ता नें निगरानी के पास अपनी बात रखी और आज रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया….

जानकारी के मुताबिक, डील 50,000 रुपये में तय हुई थी। जैसे ही डाटा ऑपरेटर और उसके सहयोगी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद निगरानी डीएसपी (Vigilance DSP) ने पुष्टि की कि गुप्त सूचना के आधार पर यह जाल बिछाया गया था। आरोपियों के पास से घूस की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।
पटना निगरानी के DSP सदानंद कुमार नें बताय की पकड़े गए वेक्ति मे एक डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार है और उनके एक सहयोगी प्रमोद कुमार को पैसे के साथ गिरफ्तार किया गया है और अब इन्हे जेल भेजनें की तैयारी की जा रही है…..
बहरहाल अब निगरानी नें इस मामले मे ये जाँच मे जुट गई है कि किस अधिकारी के कहने पर इतने बड़े रकम की डिमांड की गई, फिलहाल कई अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय छोड़ कर फरार बताये जा रहे है

1
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *