- मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत बुडको द्वारा कराए जा रहे कार्यों एवं गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा
गया जी।अध्यक्ष बिहार विधानसभा डॉ. प्रेम कुमार ने आज गया में जिलाधिकारी, नगर निगम, बुडको एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत बुडको द्वारा कराए जा रहे कार्यों तथा गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई है।
इस बैठक के दौरान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित की जाए, जो संबंधित मोहल्लों के निवासियों को योजनाओं के प्राक्कलन एवं कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराए। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी जागरूक रहकर विकास कार्यों की निगरानी करने की अपील की गई, ताकि सभी कार्य बेहतर और समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें।इस बैठक में गया शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर एक भव्य स्वागत द्वार के निर्माण, शहर के प्रमुख पहाड़ों पर लेजर लाइट लगाने की योजना, तथा जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत विभिन्न तालाबों के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई है। इसके अतिरिक्त नगर निगम क्षेत्र के सभी पार्कों की समुचित देखरेख एवं रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया है।
अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने बताया कि गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना (2024-25) के अंतर्गत कुल 78 योजनाओं को शामिल किया गया था, जिनमें से 26 योजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जबकि अन्य योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना (2025-26) के अंतर्गत कुल 52 योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से कुछ योजनाएं तकनीकी प्रक्रिया में हैं तथा कुछ योजनाओं पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इन योजनाओं के प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन से गया शहर के समग्र विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
48
