गया नगर निगम ने शुरू किया टैक्स कैलकुलेटर वेब पोर्टल, अब घर बैठे जान सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स

Live News 24x7
2 Min Read
गयाजी। गया नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया के निर्देश पर शहरवासियों की सुविधा के लिए प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़ा नया टैक्स कैलकुलेटर वेब पोर्टल शुरू किया गया है। अब नागरिक अपनी संपत्ति का टैक्स आसानी से ऑनलाइन गणना कर सकेंगे।
दरअसल, हाल ही में नगर आयुक्त के साथ चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक हुई थी। इस बैठक में चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने प्रॉपर्टी टैक्स की गणना में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया था।
व्यापारियों का कहना था कि टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने तत्काल पहल की और नगर निगम की ओर से टैक्स कैलकुलेटर वेब पोर्टल तैयार कराया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से कोई भी नागरिक अपनी संपत्ति से संबंधित जानकारी भरकर प्रॉपर्टी टैक्स की सटीक गणना कर सकता है। नगर निगम प्रशासन के अनुसार, इस सुविधा से टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को अपने टैक्स की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके साथ ही नागरिक दिए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंचकर भी टैक्स की गणना कर सकते हैं।नगर निगम के नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करें।
48
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *