सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रीगण को बधाई देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहाअनुभव और युवा जोश के मिश्रण वाली ये सरकार बिहार को नई बुलंदियों पर ले जाएगी

Live News 24x7
2 Min Read

गया जी। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार की सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रीगण को हार्दिक बधाई दी है। श्री मांझी ने कहा है कि बिहार को सशक्त बनाने और सरकार को मजबूती देने की दिशा में मंत्रिमंडल विस्तार का उठाया गया कदम बेहद सार्थक परिणाम देगा। केंद्रीय मंत्री मांझी ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मंत्रिमंडल विस्तार पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि अनुभव और युवा जोश के मिश्रण वाली ये सरकार बिहार को नई बुलंदियों पर ले जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में उनका ये मंत्रिमंडल विकसित बिहार के लक्ष्य को हासिल करेगा।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार का मार्गदर्शन और आशीर्वाद सम्राट सरकार को मजबूती प्रदान करेगा। मांझी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जिस विकास की शुरुआत की थी, उसे सम्राट सरकार निरंतर आगे बढ़ाएगी ऐसा उम्मीद है।

मांझी ने समाज के सभी वर्गों और बिहार के क्षेत्रीय समीकरण का मंत्रिमंडल में ध्यान रखने के लिए एनडीए के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि सबका साथ – सबका विकास एनडीए का नारा रहा है। बिहार की नई सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल में सबकी सहभागिता नजर आती है। यह संतुलन बिहार के लिए शुभ संकेत साबित होगा।

26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *