गयाजी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गया के चर्चित शिक्षाविद् और रिलायन्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट के निर्देशक मोहम्मद जावेद सलीम को बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा दिलाने में उनके निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने जावेद सलीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका संस्थान समाज के वंचित वर्ग के छात्रों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रिलायन्स ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट लंबे समय से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।
संस्थान द्वारा कई छात्रों को न केवल मार्गदर्शन दिया जाता है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक संसाधन भी उपलब्ध कराए जाते हैं। सम्मान मिलने पर जावेद सलीम ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और वे आगे भी समाज के जरूरतमंद छात्रों के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने शिक्षा को समाज के विकास की सबसे बड़ी कुंजी बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य हर छात्र तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है।
16
