- जमींदार रहते हुए भी अंग्रेजों से बगावत ली– प्रोफेसर जगदीश विद्रोही
- महात्मा गांधी को चंपारण बुलाने में रामदयाल प्रसाद साह की महत्वपूर्ण भूमिका थी –लक्ष्मी नारायण यादव
अशोक वर्मा
मोतिहारी : चंपारण के महान स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद शाह की 53 वी पुण्य स्मृति पर मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब एवं रामदयाल प्रसाद साह चेरिटेबल ट्रस्ट ने वृहसपतिवार को एक दिवसीय क्रिकेट एवं फुटबाल मैच का आयोजन किया और विजेता उप विजेता टीम के साथ नए पुराने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समाज में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए कई लोगों को सम्मानित किया गया।
मोतिहारी स्पोर्ट्स क्लब एवम बेतिया के बीच क्रिकेट मैच एवं फुटबॉल मैच अंडर 12 मैच का आयोजन किया गया। जिसमें क्रिकेट में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने बेतिया को 107 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुण्य तिथि समारोह का उद्घाटन स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री अमित सेन, सचिव श्री प्रभाकर जयसवाल, प्रो जगदीश विद्रोही,सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद,कैरम एसोसिएशन के सचिव मो जमील, ने स्वतंत्रता सेनानी रामदयाल प्रसाद साह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया । मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव थे।क्रिकेट मैच शुरू करने से पहले क्लब के अध्यक्ष श्री अमित सेन ने फीता काट कर तथा फील्ड में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर क्रिकेट मैच का शुभारंभ किया। 20-20 ओवर के क्रिकेट मैच में स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी ने बेतिया को 107 रन से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच स्पोर्ट्स क्लब के जगत कुमार को दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार एवं ट्रॉफी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने दिया। 3 बजे से फुटबॉल मैच का उद्घाटन पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने फीता काट कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। जिसमें स्पोर्ट्स क्लब ने 2-0 की बढ़त बना ली। मध्यांतर के बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी। खिलाड़ियों का ट्रॉफी एवं पुरस्कार पूर्व विधायक श्री लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव ने दिया। बेस्ट 22 का पुरस्कार चकिया एकेडमी के सोना कुमार को दिया गया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य, सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी एवं सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी तथा निम्नलिखित अतिथिगण में , श्री अमित सेन, प्रभाकर जयसवाल, शंभू यादव, दिवाकर जयसवाल, जगदीश विद्रोही, सुरेश गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, ज्ञानेश्वर प्रसाद, विजय कुमार, उज्जवल जयसवाल, रवि कुमार चूटुन, रवि कुमार, अरुण यादव, क्रिकेट संघ के सचिव रवि राज, नंद किशोर शर्मा, मो रेयाज, छोटन जी, रमेश जी, रूपेश श्रीवास्तव, संजीव कुमार, राम इकवाल राय, बैडमिनट संघ के सचिव त्रिलोक कुमार, कैरम संघ के सचिव,मो जमील, सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी राजेश कुमार, माधुरेंद्र सिंह, मो आयाज, तनु, सोमेन बनर्जी, सुबोध कुमार, राजीव विस्डम, अजय कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, नवीन कुमार गुप्ता, मो रेहान, कुमार राज, शैलेन्द्र मिश्रा बाबा, मो जावेद, अमित श्रीवास्तव गुड्डू, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी सरफुद्दीन कुरैशी, अरुण मोदी, अमित कुमार, राधे श्याम कुमार, अभिषेक गिरी, अभिषेक अग्रहरि, रवि कुमार, मो रेहान, बिक्की कुमार, मो नेसार , रंजीत कुमार उर्फ बिट्टू, बसंत कुमार, मो मेराज, मो मुराद, टाउन क्लब के पूर्व सचिव अरुण सिंह, तथा स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक वर्मा, पत्रकार हीरालाल प्रसाद, एवं एक्सपर्ट न्यूज के प्रधान संपादक रणधीर कुमार को राम दयाल प्रसाद साह चैरिटेबल ट्रस्ट के तरफ से मोमेंटो और सॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व क्लब के अध्यक्ष श्री अमित सेन ने मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव को सॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण प्रसाद यादव, जगदीश विद्रोही एवं पूर्व जिला राजद अध्यक्ष अरुण यादव ने स्वतंत्रता सेनानी राम दयाल प्रसाद साह के पुण्य तिथि समारोह को मनाने की भूरि भूरि प्रशंसा की। समापन समारोह के अवसर पर श्री जगदीश विद्रोही ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी राम दयाल प्रसाद साह गांधी और चम्पारण के विरला थे। जिस तरह दानवीर भामाशाह महाराणा प्रताप की रीढ़ के हड्डी थे उसी तरह स्वतंत्रता सेनानी राम दयाल प्रसाद साह गांधी जी के भामाशाह थे। स्वतंत्रता सेनानी राम दयाल प्रसाद साह के बिना भारत का स्वतंत्रता संग्राम, चम्पारण का सत्याग्रह का इतिहास अधूरा रहेगा।
8