स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं का भ्रम दूर कर रहा है बिजली विभाग, जागरुकता कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।बिजली विभाग की ओर से 09 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा मनाया जा रहा है।इसमें उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारियां दी जाएंगी. उपभोक्ताओं को जागरुक करने के लिए शहर से लेकर गाँव तक में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, इस दौरान लोगों को स्मार्ट प्रीपेड मीटर की विशेषताएं बताई जा रही हैं।
गया जी में भी बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा की शुरुआत की गई. गया जी शहर में विभिन्न जगह स्टॉल लगाकर लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूक किया गया है. गया जी ग्रामीण और गया जी शहरी डिवीजन कार्यालय और एस बी पी सी एल के सर्किल ऑफिस के बाहर स्टॉल लगाकर लोगों को जागरुक किया गया है.
स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का शुभारंभ  विद्युत कार्यपालक अभियंता गया  ग्रामीण विनोद कुमार और कनीय विद्युत अभियंता चंदौती अंशुमान वर्धन ने उपभोक्ता को पंपलेट देकर और जागरुक करके किया है.
विद्युत कार्यपालक अभियंता गया जी ग्रामीण ई. विनोद कुमार ने कहा की स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में है, इससे बिजली की बचत होती है और बिल में भी कमी आती है. स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे की छूट मिलती है. साथ ही जिन उपभोक्ताओं पर पहले से बिजली बिल बकाया है, उन्हें भी राहत दी जा रही है.
बता दे की स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत, बिजली विभाग के कर्मी घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं. जिन उपभोक्ताओं के घरों में मीटर नहीं लगे हैं, उन्हें स्मार्ट मीटर की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी जा रही है. जिन लोगों ने स्मार्ट मीटर लगवाए हैं, उनसे फीडबैक लिया जा रहा है और स्मार्ट मीटर के बारे में सही जानकारी प्राप्त करने के लिए बिहार ऊर्जा स्मार्ट मीटर एप्प डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा है. बिहार ऊर्जा स्मार्ट मीटर एप्प मे वर्तमान बैलेंस, वर्तमान मीटर रीडिंग, लोड समेत सभी जरूरी जानकारियां दिखाई देगी.
28
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *