केंद्रीय मंत्री सह गया जी  सांसद ने अपने आवास पर लगाए जनता दरबार, दिया आवश्वासन

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी। गया जी के सांसद सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए मैं हर हर समय तैयार हूं। मैं जनता की समस्याओं का निदान के लिए जनता की आवाज बना रहूंगा।जहां तक संभव होगा जनता की समस्याओं का समाधान करने तथा क्षेत्र का समुचित विकास करने के प्रति अंतिम सांस तक कार्य करता रहूंगा। बोधगया स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दरबार में आए क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा उनके आवेदन लिए और संबंधित विभागीय अधिकारियों से स्थल पर ही मोबाइल से बातें कर समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए निदान करने की बात कही। नागरिकों ने वृद्धा पेंशन, भूमि की समस्या, भूमि का परवाना, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं को लेकर सांसद की जनता दरबार में पहुंचे थे।  सांसद ने काफी गंभीरता से सुनते हुए उसके समस्याओं का निदान का आश्वासन दिया तथा इसके लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए समस्याओं के समाधान के प्रति पहल तेज करने को कहा।
14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *