- डिजिटल होगा परिवार नियोजन का स्टॉक
- एफपीएलएमआईएस पोर्टल पर प्रखंडों के स्वास्थ्य कर्मियों को मिला प्रशिक्षण
मुजफ्फरपुर। जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में गुरुवार को एफपीएलएमआईएस (फैमिली प्लानिंग लॉजिस्टिक मैनेजमेंट इनफॉर्मेशन सिस्टम) के ऊपर सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बीसीएम, बीएम एंड ई और स्टोर कीपर का एक दिवसीय प्रशिक्षण सिविल सर्जन की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस प्रशिक्षण में एसीएमओ, डीपीएम, डीपीसी, डीएम एंड ई, डीडीए सहित मैनेजर प्रोग्राम पीएसआई इंडिया मौजूद थे।
सहयोगी संस्थान पीएसआई इंडिया के सहयोग से पीपीटी के माध्यम से इस पोर्टल पर प्रशिक्षण दिया गया।
जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक परिवार नियोजन के सामग्रियों के आपूर्ति को बेहतर करने के लिए यह प्रशिक्षण रखा गया था। इस प्रशिक्षण के दौरान एफपीएलएमआईएस पोर्टल के ऊपर परिवार नियोजन के सामग्रियों की मांग करना, खपत दिखाना है, स्टॉक अपडेट करना आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। पीएसआई इंडिया के मैनेजर के द्वारा यह भी बताया गया की कैसे इस पोर्टल पर पाइपलाइन स्टॉक को क्लियर करना है ताकि जिले को राज्य स्तर से ज्यादा से ज्यादा परिवार नियोजन सामग्री मिल पाए।
बैठक के दौरान डीपीएम रेहान अशरफ के द्वारा यह निर्देश दिया गया सभी ब्लॉक के जितने भी आशा है उनकी आईडी से एफपीएलएमआईएस पोर्टल के द्वारा सामग्रियों को एक हफ्ता के अंदर मांग करना एवं खपत करना सुनिश्चित करेंगे और आने वाले पखवाड़ा का सफल संचालन करने हेतु परिवार नियोजन के सामग्रियों को अभी से उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक के दौरान एफपीएलएमआईएस पोर्टल के डाटा को प्रखंडवार रिव्यू किया गया। जिसमें सभी प्रखंड को अपना आई डी क्रियाशील रखने का निर्देश दिया गया।
23
