अशोक वर्मा
दरभंगा : 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्ड्स संस्था एवं आईसीडीएस के संयुक्त तत्वावधान में प्लस टू राम श्रृंगारी कन्या उच्च विद्यालय कमतौल दरभंगा में शनिवार को भारत कोकिला सरोजनी नायडू की जन्म दिवस दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया । कार्यक्रम का संचालन कार्ड्स संस्था के जिला समन्वयक नारायण कुमार मजुमदार द्वारा किया गया वही अध्यक्षता प्रभारी प्रधान अध्यापक डॉक्टर शमश तबरेज ने की।
इस अवसर पर आईसीडीएस के परियोजना प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, बाल संसद प्रधानमंत्री तथा शिक्षकों ने अपना अपना विचार रखें। स्वागत करते हुए समन्वयक नारायण मजूमदार ने कहा कि बदलते दौर में स्कूली छात्राओं के अंदर नारी सशक्तिकरण एवं सामाजिक कृतियों की जानकारी देना नितांत जरूरी है और संस्था इस महत्वपूर्ण कार्य को कर रही है। दरभंगा में लगातार आयोजन किये जा रहे हैं और जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है जिससे हमारा मनोबल काफी ऊंचा रहता है और हम इस कार्य को एक धर्म समझकर कर रहे हैं
4