कार्ड  संस्था ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बालिका दिवस का किया आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक  वर्मा
दरभंगा : जस्ट फ्रेंड्स फॉर चिल्ड्रन एलाइंस के सौजन्य से कार्ड्स संस्था दरभंगा एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ परियोजना अंतर्गत संयुक्त रूप से राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम दरभंगा समाहरणालय स्थित अंबेडकर भवन मे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर माननीय समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी बिहार सरकार एवं जिला पदाधिकारी कौशल किशोर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
माननीय मंत्री द्वारा उपस्थित बालिकाओं को अपने संबोधन में कि बेटियों की शक्ति ,सम्मान और समानता के लिए सरकार की प्रतिबद्धता हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कोई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। और कहा कि बालिकाओं की हित सरकार की प्राथमिकता में से एक है।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने उपस्थित प्रतिभागी बालिकाओं की प्रश्न का उत्तर देते हुए  कहां कि बालिकाओं के साथ भेदभाव लिंग परीक्षण हर हाल में रोका जाएगा तथा उनकी सुरक्षा सूचित करना, समाज में उनकी भागीदारी, जागरूकता और गुणवत्ता लाने के लिए सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के हर स्टेक होल्डर से सहयोग लिया जाएगा।
जिला,राज्य एवं राष्ट्र स्तर के वॉलीबॉल, पेंटिंग तथा अन्य विधाओं के उपस्थित बालिकाओं को माननीय मंत्री एवं जिला पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया । जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती चंद्रमा सिंह ने कहा कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्ड्स संस्था जो मोतिहारी की संस्था है  दरभंगा में आ कर जिला  प्रशासन के साथ मिलकर बाल विवाह मुक्त दरभंगा बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आपको सम्मानित किया जा रहा है ।
25
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *