अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के बंजरिया स्थित मंगलम मैरेज हॉल में जिला जनता दल(यू) द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती मनाई गई…कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार एवं पूर्व विधायक रंजू गीता मौजूद रही…कार्यक्रम में आगत अतिथियों समेत पार्टी नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों के अलावा उनकी सादगी और इमानदारी की चर्चा कर अपने संस्मरणों को सुनाया…वहीं पार्टी नेताओं ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनों को मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार पूरा करने में लगे हैं…कर्पूरी जी का मोतिहारी से काफी लगाव रहा है और यहां पर वह अक्सरहां आते रहते थे….पार्टी नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उन्हें नमन किया…कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मंजू देवी,कार्यकारी अध्यक्ष व बंजरिया के जदयू विधायक विशाल कुमार शाह समेत दीपक पटेल,भरत पटेल,अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सहनी,शर्मानंद सहनी,सरदार मंजीत सिंह,राजकिशोर ठाकुर,निरंजन कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह,राजीव कुमार,ब्रजेश श्रीवस्ताव,अभय मिश्रा,बब्बन कुशवाहा और संजीव श्रीवास्तव के अलावा कई नेता मौजूद रहे….।
18
