PM स्वनिधि क्रेडिट कार्ड से स्ट्रीट वेंडर्स को मिला डिजिटल सशक्तिकरण का नया अवसर

Live News 24x7
3 Min Read
गयाजी। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि पीएम स्वनिधी योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी एवं फुटपाथ विक्रेताओं के लिए शुरू किया गया पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड शहरी गरीबों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इस योजना के माध्यम से पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल लेन-देन, कार्यशील पूंजी और भविष्य में अधिक ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
पी एम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के जरिए लाभार्थी अब बैंक शाखाओं के चक्कर लगाए बिना सीधे कार्ड के माध्यम से खरीद-फरोख्त और भुगतान कर सकेंगे। इससे न केवल उनके व्यवसाय में सुगमता आएगी, बल्कि डिजिटल एवं कैशलेस लेन-देन को भी बढ़ावा मिलेगा। नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले विक्रेताओं को भविष्य में अधिक ऋण की पात्रता भी प्राप्त होगी, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगे।
इस योजना के तहत वही स्ट्रीट वेंडर्स पात्र होंगे, जिन्होंने  पी एम स्वय निधी के अंतर्गत पूर्व में ऋण लिया है और समय पर उसका भुगतान किया है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कार्यशील पूंजी की आसान उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छोटे व्यापारियों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी। साथ ही, बैंक और डिजिटल प्लेटफॉर्म से सीधा जुड़ाव होने के कारण वित्तीय समावेशन को भी मजबूती मिलेगी।
नगर निगम द्वारा सभी पात्र स्ट्रीट वेंडर्स से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी बैंक शाखा या नगर मिशन कार्यालय से संपर्क कर पी एम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करें और योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सवनीधी क्रेडिट कार्ड लॉन्चिंग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम, गया जी में किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, टाउन वेंडिंग कमेटी के अध्यक्ष, फुटपाथ दुकानदार, स्वयं सहायता समूह एस एच जीकी महिलाएं एवं नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगी और शहरी गरीबों एवं स्ट्रीट वेंडर्स की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।
16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *