बंगला देश में हिन्दूओं पर अत्याचार पर  कड़े शब्दों में निंदा की – डॉ मनीष पंकज मिश्रा

Live News 24x7
3 Min Read
  • बंगलादेश को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके उदय में भारत के ही ऐतिहासिक योगदान रहा है।- राजेंद्र अधिवक्ता
  • बंगलादेश को भारत ने मानवता और न्याय के पक्ष में खड़े होकर बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी- डा मनीष
गया जी।बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार, हत्या और प्रताड़ना की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि मानवता को तार-तार करने वाला अमानवीय कृत्य है। निर्दोष हिंदुओं पर हिंसा, मंदिरों को नुकसान पहुँचाना, जबरन पलायन और भय का वातावरण बनाना किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है।डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि हिंदू समाज सदैव सहिष्णुता, शांति और आपसी भाईचारे में विश्वास करता आया है। हिंदू कभी भी किसी के साथ अमानवीय व्यवहार नहीं करता, बल्कि “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को मानता है। इसके बावजूद बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के सर्वथा विपरीत है।
भाजपा नेताओं ने भारत सरकार से मांग की कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को अभिलंब रोकने के लिए कूटनीतिक स्तर पर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएँ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने यह भी कहा कि बांग्लादेश को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसके उदय में भारत के ही ऐतिहासिक योगदान रहा है। भारत ने मानवता और न्याय के पक्ष में खड़े होकर बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसलिए बांग्लादेश की सरकार और समाज की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह हिंदू समुदाय की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा करे विरोध करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह गोपाल प्रसाद यादव डॉ अशोक कुमार सुनील मिश्रा श्याम किशोर मिश्रा सुधीर कुमार दिनेश कुमार नवलेश सिंह महेश यादव मंटू कुमार बबलू गुप्ता विजय प्रसाद उर्फ़ काला नाग सहित अन्य‌
37
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *