रिपोर्ट विक्की कुमार गुप्ता
बलिया S.N पब्लिक स्कूल के छात्रों ने मलिकपुर, बलिया का दौरा किया। स्कूल की ओर से पशुपालन और खेती से जुड़ा एक सर्वे आयोजित किया गया। सर्वे के दौरान सुधा डेयरी, मानिकपुर, बलिया में एक कैंपेन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि अमर नाथ P.G कॉलेज, दुबे‑छपरा, बलिया के असिस्टेंट प्रोफेसर (भूगोल) सुनील कुमार ओझा उपस्थित रहे।
छात्रों और शिक्षकों ने सर्वे से कई महत्वपूर्ण सीखें प्राप्त कीं, विशेषकर ऑर्गेनिक खेती, बकरी पालन और पशुपालन के व्यावहारिक पहलुओं को समझा। इस कैंपेन का उद्देश्य खेती और पशुपालन के माध्यम से रोजगार सृजन कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना था।
कार्यक्रम में छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों को खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। S.N ग्रुप के चेयरमैन ने सभी मेहमानों को शॉल भेंट किया और शिक्षकों—सूर्य प्रकाश यादव, अंकिता सिन्हा, संदीप, निवेदिता, अर्चना, नीलम, प्रज्ञा—के योगदान की सराहना की। सुधा डेयरी फार्म को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।
33