अंचल में जमाबंदी और थाना में शराबबंदी ने दोनों विभागों को राजा बना दिया- रितु जायसवाल

Live News 24x7
1 Min Read
 अशोक वर्मा
मुजफ्फरपुर : भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार संघर्ष कर  बिहार के राजनीति में मजबूत स्थान बनाने वाली राजद की पूर्व नेत्री ऋतु जायसवाल ने कहा है कि आज बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। अंचलों में जमाबंदी के नाम पर बहुत मोटी रकम रिश्वत मांगी जा रही है, शराबबंदी के नाम पर थानेदार जमकर कमाई कर रहे हैं। दोनों विभाग के लोग राजा बन गए हैं ।उन्होने कहा कि इस बात को प्रदेश की आम जनता जान रही है और भूगत भी रही है।वर्तमान  समय जनता  निराशा के दौर से गुजर रही है। जनता अपने को  ठगा ठगा सा महसूस कर रही है। रितु जायसवाल ने अंचल और थाना व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अंचल में जमाबंदी और थानों में शराबबंदी के नाम पर पदाधिकारियों को बेसुमार ताकत मिल गई है, जिससे आम जनता की किस्मत फाइलों में कैद होकर रह गई है। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में संवेदनशीलता पारदर्शिता और जवाबदेही रखने की मांग की।
66
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *