अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर सांसद राधा मोहन सिंह ने मोतीझील के पास अटल चौक का किया उद्घाटन

Live News 24x7
2 Min Read
मोतिहारी। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने मोतीझील के पास अटल चौक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद श्री सिंह एवं उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने अटल पथ पर दो किलोमीटर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया।
     उक्त अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  अटल जी की राजनीतिक यात्रा एवं सुशासन में उनके योगदान का उत्सव मनायेंगे।
     श्री सिंह ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से  अटल जी के राष्ट्र-प्रथम के मूल्यों को उजागर करके उनकी विरासत को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रव्यापी सहभागिता पूर्ण गतिविधियों का संचालन करके नागरिकों एवं युवाओं को प्रेरित किया जायेगा।
       आज सुबह से भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में सभी प्रतिमाओं एवं स्मारकों की सफाई की गई। साथ ही शाम को अटल जी की प्रतिमाओं एवं उन से जुड़े स्मृति स्थलों का कचहरी चौक स्थित अटल स्मृति पार्क, बेलिसराय स्थित अटल उद्यान और भाजपा कार्यालय के साथ अटल पथ पर  दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
        उक्त अवसर पर मोतिहारी मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद,डॉ० आशुतोष शरण,  एनडीए के संयोजक प्रकाश अस्थाना, उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, सुधांशु रंजन एवं विनोद कुशवाहा, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद, मार्तण्ड नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीता शर्मा, डॉ० हेना चंद्रा, डॉ० हेमंत झा, जिला प्रवक्ता साजिद रजा, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, राजेश कुमार, उत्तम मिश्रा, ओमप्रकाश सिंह, डॉ० अरुण कुमार, लड्डू सिंह बनिहारा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
◆ गुलरेज शहजाद
जिला मीडिया प्रभारी
मोतिहारी भाजपा
7004011128/9570399300
33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *