बिहार में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या: अपराधियों में सम्राट चौधरी का नही है खौफ

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के समस्तीपुर जिले की है जहां एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने समस्तीपुर के खानपुर इलाके में बुधवार की शाम भाजपा बूथ अध्यक्ष रूपक साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार हत्या उस वक्त हुई, जब बीजेपी नेता अपने घर के बाहर टहल रहे थे। चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें भाजपा नेता को तीन से ज्यादा गोलियां लगी हैं।

वारदात के बाद पुलिस जांच में जुटी है। वहीं देर रात एसपी अरविंद प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। लापरवाही पर खानपुर थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

हत्या के वक्त मौके से गुजर रहे वीरेंद्र महतो ने बताया कि मैं शादीपुर घाट के बगल में हनुमान मंदिर की ओर जा रहा था। मैंने देखा कि मंदिर के पास भीड़ जुटी है। मुझे लगा कि मारपीट की घटना हुई है। जब पास जाकर देखा तो पता चला कि रूपक को किसी ने गोली मार दी है।

मैं तत्काल भागते हुए रूपक के घर की ओर भागा और परिजन को जाकर सूचना दी। इसके बाद रूपक को बाइक से उठाकर खानपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने रूपक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रूपक सहनी भाजपा संगठन में बूथ अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उनके भाई दीपक सहनी प्रखंड भाजपा कमेटी में मीडिया प्रभारी के पद हैं। घटना के पीछे अभी परिवार के लोग ज्यादा कुछ नहीं बता रहे हैं, लेकिन रूपक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद था।

मृतक के बड़े भाई और खानपुर भाजपा प्रखंड मीडिया प्रभारी दीपक साहनी ने बताया कि वो किसी काम से खानपुर बाजार गए थे, वहीं उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

थानाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए दीपक साहनी ने कहा कि वो आरोपी से मामले को मैनेज करने की बात लगातार कह रहे थे। थानाध्यक्ष शराब कारोबारी की मदद करते हैं। आरोपी भी शराब कारोबार से जुड़ा हुआ है। ये लोग सिर्फ शराब बेचने वालों की मदद करते हैं। हम ना शराब बेचते हैं, ना जमीन कब्जा करते हैं बस यही मेरा अपराध है।

वही इस घटना को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, दोनों पक्ष के बीच पहले भी विवाद हुआ था। 2 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 2 केस पहले से दर्ज थे। एक में आरोप पत्र दाखिल किया था। दूसरे में जांच जारी है। थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *