तस्करों द्वारा लुधियाना पंजाब की युवती को नेपाल ले जाते हुए सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा 

Live News 24x7
4 Min Read
अशोक  वर्मा
भारत नेपाल सीमा रक्सौल मानव तस्करी रोधी इकाई 47 वी वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल,रक्सौल को विश्वशनीय सूत्र से सूचना मिली कि नाबालिग लड़कियों को कुछ व्यक्तियों द्वारा भारत के अन्य राज्यों से बहलाफुसलाकार रक्सौल के रास्ते नेपाल ले जाने के फिराक में है । सूचना के आधार पर  मानव तस्करी रोधी इकाई के प्रभारी द्वारा टीम और मैत्री ब्रिज पर तैनात बल कार्मिकों को सचेत किया । टीम द्वारा आने जाने वाले से  संदेह के आधार पर बारीकी से पूछताछ किया जा रहे था उसी दौरान एक लड़की को शक के आधार पर रोका गया और जब महिला बल कार्मिकों द्वारा काउंसलिंग की गई तो पता चला कि लड़की लुधियाना पंजाब से नेपाल जा रही है । जब नेपाल जाने का कारण और  गंतव्य के बारे में पूछा गया तो लड़की ने बताया कि मेरे साथ दो व्यक्ति भी है जो कि मुझे अपने साथ नेपाल ले जा रहे है । लड़की ने बताया कि मुझे अकेला ही बॉर्डर क्रॉस करने के लिए कहा है और दोनों व्यक्ति मुझे बॉर्डर क्रॉस करने के बाद मुझसे मिलेंगे। लड़की के सहयोग से दोनों व्यक्ति की पहचान कर के कुछ समय बाद मैत्री ब्रिज के नजदीक से भारत से नेपाल जाते समय पकड़ा गया और जब AHTU टीम और प्रयास एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था ( गैर सरकारी संगठन) ने  पूछताक्ष की तो पता चला कि मोहम्मद नौशाद मियां अंसारी, जो कि जिला परसा नेपाल का रहने वाला है , जिसकी मुलाकात पंजाब के रहने वाले व्यक्ति किशन कुमार से कुछ समय पहले हुई थी । किशन कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से रमा देवी ( बदला हुआ नाम) से दोस्ती की और अपने दोस्त मोहम्मद नौशाद मियां के सहयोग से लड़की को नेपाल में नौकरी दिलवाने और शादी करने का झांसा देकर बहलाफुसलाकार किशन कुमार और मोहम्मद नौशाद मियां अंसारी घर से भगाकर पंजाब से रक्सौल बिहार ले आए और बॉर्डर पर पकड़े न जाए इसलिए  अकेला लड़की को बॉर्डर क्रॉस कराने की कोशिश की लेकिन मानव तस्करी रोधी इकाई के सतर्कता से मानव तस्करों द्वारा बिछाए गए जाल में फंसने से नाबालिग लड़की को बचाया । और तस्करों के मंसूबों को विफल करते हुए अग्रिम कार्यवाही हेतु हरैया थाना रक्सौल के सुपुर्द दोनों व्यक्तियों को किया गया। जब मानव तस्करी रोधी इकाई टीम ने परिजन से संपर्क किया तो पता चला कि स्थानीय पुलिस स्टेशन, लुधियाना, पंजाब में अपहरण के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है । प्राथमिकी संख्या . 0142/25, दिनांक 15/12/25 है।  बचाव अभियान में मानव तस्करी रोधी इकाई से इंस्पेक्टर विकाश कुमार एवं AHTU , SSB टीम , प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर से आरती कुमारी, राज गुप्ता और स्वच्छ रक्सौल संस्था से रणजीत सिंह, साबरा खातून शामिल रही।
[16/12, 17:47] Arati Rax: मानव तस्करी रोधी इकाई, SSB, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था के प्रयास से पंजाब की नाबालिग लड़की को मोहम्मद नौशाद मियां अंसारी एवं किशन कुमार के चंगुल से कराया ।
27
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *