Live News 24x7
1 Min Read

अशोक वर्मा

चलो बुलावा आया है बाबानेबुलायाहै मोतिहारी  परिवर्तन की बेला और अरावली पर्वत  आबू मे बाबा का अवतरण और उसमे नवंबर माह के दुसरे बाबा मिलन मे मोतिहारी पूर्वी और पश्चिमी चंपारणके विभिन्न  सेवा केंद्रो से सैकडो बाबा के बच्चो का बुलावा वहा से आया  अपने आप मे काफी महत्वपूर्ण  है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस जब रविवार को मोतिहारी से खुली तो ट्रेन के अंदर फरिश्ता स्वरूप स्वेत वस्त्र धारी भर गये।अद्भुत रूहानी नजारा था। मोतिहारी सेवाकेंद्र  प्रभारी बीके वीभा ने बताया कि हमारे 65 भाई  बहन जा रहे है।केसरिया प्रभारी बीके मनोरमा ने बताया कि केसरिया,चकिया ,मोतीपुर  से दर्जनो भाई  बहन बाबा मिलन मे जा रहे है।हरसिद्धि, पतौरा बीके पाठशाला,सुगौली,अरेराज, सिकटिया एवं अन्य जगहो से काफी लोग बाबा मिलन के लिए  मोतिहारी से प्रस्थान  किये।वरिष्ठ  राजयोगिनी बीके मनोरमा ने कहा कि आज दुनिया भगवान को अलग अलग तरीके से  ढूढ रही है ।शिव बाबा का अवतरण भारत की भूमि पर 1936 मे हो चुका है और वे नई सतयुगी दुनिया स्थापित कर रहे है।बहुत जल्द भारत सतयुग मे परिवर्तित होने जा रहा है।

52
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *