मतदाता जागरूकता अभियान

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी। जिला शिक्षा कार्यालय के सौजन्य मोतिहारी के प्रतिष्ठित मंगल सेमिनरी प्लस टू माध्यमिक उच्च विद्यालय में भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंगल सेमिनरी के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। यहां पर स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई एवं “”चलो मतदान करें, 11 नवंबर को मतदान करें”” का गगन भेदी नारा लगाया।
     यहां पर बच्चों के साथ विद्यालय के सभा कक्ष में बैठक कर मतदाता जागरूकता के तहत सभी को प्रेरित किया गया। इसअवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ सर्व शिक्षा, डीपीओ आईसीडीएस, लेखा पदाधिकारी शिक्षा विभाग सहित कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षक, भारत स्काउट एंड गाइड के संगठन आयुक्त ने बच्चों को संबोधित किया एवं सभी बच्चों से अपने अभिभावकों, अपने पड़ोसी, मित्रों से 11 नवंबर को सारे काम छोड़कर पहले मतदान करने की अपील की गई।
इस अवसर पर बच्चों ने रंगोली भी बनाई थी जिसके माध्यम से जागरूकता अभियान को और गति मिली।
79
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *