अशोक वर्मा
रक्सौल : मैत्री ब्रिज रक्सौल के नजदीक से एक व्यक्ति जो की बुरका पहने हुए एक लड़की को अपने साथ नेपाल ले जा रहा था। संदेह के आधार जब मानव तस्करी रोधी इकाई,SSB टीम ने रोक कर जब पूछताछ की तो पता चला कि व्यक्ति का नाम मोहम्मद जहांगीर आलम था जो कि पूर्वी चम्पारण का रहने वाला है उसने सीतामढ़ी की रहने वाली सोनी कुमारी ( बदला हुआ नाम) को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रेम जाल में फंसा कर हथौड़ा नेपाल ले जा रहा था। जब मानव तस्करी रोधी इकाई, प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर, पूर्वी चम्पारण एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था की महिला टीम ने लडकी की काउंसलिंग की तो पता चला कि व्यक्ति ने लड़की को प्रेम जाल में फसा कर सीतामढ़ी से बुला लिया बिना घर वालों को बताए हुए व्यक्ति अपने रिश्तेदार के घर चार दिन रखा फिर नेपाल ले जाने के लिए नया तरीका अपनाते हुए हिन्दू लड़की को बुर्का पहनाकर नेपाल ले जा रहा हैं लड़की के चाल और बार बार बुर्के को संभालने में शक बना और रोक कर पूछ ताछ किया गया। लड़की ने बताया कि नेपाल जाकर शादी करते फिर नौकरी करते।लड़की ने खुलासा किया कि मोहम्मद जहांगीर ने शादी करने के नाम पर कई बार शारीरिक शोषण भी किया। और दिनांक 21अगस्त को प्लान बनाकर मुझे घर से भगा कर 4 दिनों तक बेतिया में रखा और आज बुर्का पहनाकर अपने साथ नेपाल ले जा रहा था। जब टीम द्वारा परिजन से संपर्क किया गया तो पता चला कि लोकल पुलिस स्टेशन पुनौरा थाने सीतामढ़ी में अपहरण के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी संख्या 189/25 दिनांक 26/08/25 दर्ज है। रेस्क्यू ऑपरेशन में मानव तस्करी रोधी इकाईSSB के प्रभारी विकास कुमार, हवलदार अरविंद द्विवेदी, महिला सिपाही नीतू कुमारी, प्रियंका नायक, कामनी कुमारी एवं कविता करोपी, प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक से आरती कुमारी , राज गुप्ता एवं स्वच्छ रक्सौल संस्था से रणजीत सिंह और सब्र खातून मौजूद रही।
135
