अशोक वर्मा
मोतिहारी : तुरकौलिया में गांधी जन संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में गाधी जी के प्रपौत्र तुषार गांधी का भव्य स्वागत हुआ।समारोह मे शामिल न्याय पसंद आम जन,बेतिया राज्य की जमीन पर बसे लोगों और गणमान्य गांधीवादी , शिक्षकों/प्रोफेसरों/पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी हुई। संबोधित करते हुए तुषार गांधी ने कहा- आजादी की लड़ाई में शहीद भगत सिंह, महात्मा गांधीजी सहित हजारों लोगों ने कुर्बानियां दी थी! लाखों लोगों ने जेल यातनाएं झेली थी! उसके बाद हमें आजादी मिली! आजादी की लड़ाई की उपज है संविधान, जो किसी भी सरकार से हक अधिकार मांगने की आलोचना करने की, जुलूस प्रदर्शन करने की इजाजत देती है! संविधान से ही मतदान की अधिकार मिली है! संवैधानिक लोकतांत्रिक हर तरह के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर हम सभी लोग संघर्षों में अगली पंक्ति में रहेंगे! हमें देश के संविधान व मतदान की अधिकार की रक्षा करनी है! बिहार को बचाने के लिए हम सभी लोग,आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड राज्य की तरह भाजपा गठबंधन को हराएंगे! बिहार से देश को नया संदेश देंगे!भाकपा माले के प्रभुदेव यादव ने कहा कि28 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा की मोतिहारी में आगमन पर बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य महासचिव भाकपा माले, राहुल गांधी कांग्रेस संसद नेता प्रतिपक्ष शामिल रहेंगे!
उन्होंने हजारों की संख्या में शामिल होने का आह्वान किया!अनवर आलम अमन एवं काफी लोग संबोधित किये।
कार्यक्रम में ईडिया गठबंधन के काफी लोग शामिल थे
94
