मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी अवस्थित पीपराकोठी झील का पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकास के लिए कुल 14,97,37,200/- मात्र के प्राक्कलित राशि की प्रशासनिक स्वीकृति पर्यटन विभाग, बिहार, पटना के द्वारा दी गई है और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किस्त के रूप में चार करोड़ रुपए की राशि के निकासी एवं व्यय की स्वीकृति भी प्रदान की गई है।
विशेष सचिव पर्यटन विभाग बिहार पटना द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण के द्वारा बताया गया है कि इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा।
इस योजना के अंतर्गत चारदीवारी, घाट, पाथ-वे, पार्किंग, थेमेटिक गेट,कैफेटेरिया एवं शौचालय ब्लॉक का निर्माण, लैंडस्कैपिंग, तालाब की सफाई, हाई-मास्ट लाईट तथा बेंच एवं डस्टबिन का अधिष्ठापन इत्यादि से संबंधित कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
पिपराकोठी झील का पर्यटन की दृष्टिकोण से विकास कि इस योजना को अगले 12 माह में पूर्ण किए जाने की संभावना है।
87
