8 अगस्त के राहुल गांधी का ऐतिहासिक वोटर अधिकार यात्रा तैयारी की कांग्रेस पार्टी ने की बैठक

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : आज जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम, में जननायक श्री राहुल गांधी जी के ऐतिहासिक वोटर अधिकार यात्रा के पूर्वी चम्पारण आगमन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। ये बैठक  यात्रा के पूर्वी चम्पारण कोर्डिनेटर एवं मंगौल, हरिद्वार के माननीय विधायक तथा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन जी ने की नेतृत्व में किया गया ।*बैठक को सम्बोधित करते हुए काजी निजामुद्दीन जी ने कहा कि* वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र के मूल आधार – “एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य” की रक्षा करना है। आज देश में लोकतंत्र पर जिस प्रकार हमले हो रहे हैं और आम जनता का मताधिकार छीना जा रहा है, उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की इस कर्मभूमि से नया सत्याग्रह प्रारंभ कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का यह संदेश सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में नई ऊर्जा और जागरूकता फैलाएगा।
*वहीं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गप्पू राय जी ने कहा कि-* पूर्वी चम्पारण की जनता गांधी जी की धरती पर एक बार फिर लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा आम जनता की आवाज बनेगी और यह आंदोलन हर गांव-गांव, गली-गली तक पहुंचेगा। गप्पू राय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तन-मन-धन से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटें और राहुल गांधी जी के स्वागत में कोई कसर न छोड़ें।
इस बैठक में प्रदेश महिला अध्यक्ष सर्वत जहा फातिमा,पूर्व विधायक मनोज सिंह , प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, किरण कुशवाहा, बरकत खा, संगम कुमार , ओमप्रकाश कुशवाहा,रूमा खां, विजय कांत त्रिपाठी, सतेन्द्र तिवारी, बिट्टू यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
71
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *