गया जी। विश्वनीय सूत्रों की आसूचना के आधार पर श्री मधुकर अमिताभ, कमांडेंट, 29 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, गया जी बिहार के निर्देशन में एवं सौरभ रंजन, सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में ‘सी’ समवाय, डुमरिया, 29 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, गया जी बिहार एवं स्थानीय पुलिस थाना छकरबंधा के साथ संयुक्त,तलाशी अभियान के दौरान एक वांछित नक्सली रविन्द्र सिंह, पुत्र रघुनन्दन सिंह, ग्राम- मोनोबार, पोस्ट-गोटीबाँध, थाना- डुमरिया, जिला- गया जी को ग्राम मोनोबार से गिरफ्तारी की गयी । गिरफ्तार नक्सली थाना छकरबंधा के कांड संख्या- 03/18 दिनांक 21.04.18 धारा 147,148,149,307,353,IPC 25(1-b)a, 26,27, आर्म्स एक्ट और 17 CLA के तहत वांछित था |
गिरफ्तार किये गए नक्सली को थाना- छकरबंधा, जिला-गया जी (बिहार) को विधिक कारवाई हेतु सौंप दिया गया ।
147
