Live News24x7 के लिए मोतिहारी से कैलाश गुप्ता.
मोतिहारी. शिक्षा विभाग के HRMS के कथित दो कर्मी यथा मो. इमादुद्दीन शाबिर उर्फ बेताब मदरसा शिक्षक तथा एक HRMS ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे अमन कुमार के द्वारा अपने व अपने परिजनों के खातों के माध्यम से मो. 60 लाख से अधिक रुपये की अवैध निकासी कैसे कर ली गई?

जबकि एक दैनिक मानदेय (मजदूरी) पर कार्यरत ऑपरेटर है तो दूसरा बिना प्रिनियुक्ति पर अवैध रूप से HRMS-CFMS में कार्य कर रहे एक मदरसा शिक्षक हैं. इनको शिक्षकों का वेतन व संवेदकों के भुगतान आदि के लिए आईडी पासवर्ड (जो जिला कार्यकर्म पदाधिकारी स्थापना एवं HRMS-CFMS में प्रिनियुक्त प्रभारी लिपिक के पास संरक्षित रहती हैं) को किसने दिया? क्या इनके विरुद्ध कारवाई नहीं होनी चाहिए?
गौरतलब हो कि जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी के निर्देशानुसार जिला कार्यकर्म पदाधिकारी स्थापना ब्रजेश कुमार ने अपने पत्र 5286 दिनांक 28-10-26 से नगर थाना मोतिहारी में मो. कुल 60,57,158.00 रुपए की अवैध निकासी करने के आरोप में HRMS के कथित दो कर्मी यथा मो. इमादुद्दीन शाबिर उर्फ बेताब मदरसा शिक्षक तथा एक दैनिक मानदेय (मजदूरी) पर HRMS ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे अमन कुमार के विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या 1054/26 दर्ज कराया है.
मजे की बात तो यह हैं कि उक्त कांड में वैसे लिपिकों को हीं साक्षी बनाया गया है जिन्हें HRMS-CFMS संभाग का रखवार के रूप में रखा गया हैं, जिसमें राजीव रंजन कुमार, विनय प्रसाद, मिथलेश कुमार, हरिशंकर राय तथा सत्यनारायण चौधरी का नाम शामिल है.
वहीं बताया जाता है कि यह फर्जीवाड़ा वर्ष 2024 के जून माह में शुरू हुआ है जो वर्ष 2026 के सितम्बर माह तक चला है. प्रारम्भिक दौर के समय HRMS-CFMS संभाग के प्रभारी के रूप में विनय प्रसाद लिपिक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के रूप में साहेब आलम पदस्थापित थे.
वहीं इनके स्थानातरण के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के रूप में अखिल वैभव तथा पुन: इनके स्थानातरण के बाद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गोपाल कृष्ण को स्थापना प्रभार सौंपा गया था. वर्तमान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में ब्रजेश कुमार हैं तथा HRMS-CFMS संभाग के प्रभारी के रूप में राजीव रंजन कुमार प्रतिनियुक्त है.
वहीँ थाना को दिए गए पत्र में बताया गया हैं कि मो. इमादुद्दीन शाबिर उर्फ बेताब, मदरसा शिक्षक के द्वारा अपने स्वयं के खाता संख्या 444110110013302 बैंक ऑफ़ इण्डिया मोतिहारी में 13 लाख 87 हजार 881 तथा अपनी पत्नी रोविना कौशर के नाम की खाता संख्या 41435198332 भारतीय स्टेट बैक मोतिहारी में 17 लाख 48 हजार 178 रूपये हस्तानांतरित किए गए है.
वहीं अमन कुमार के द्वारा अपने स्वयं के खाता संख्या 44534984080 भारतीय स्टेट बैक मोतिहारी में 11 लाख 18 हजार 63 रूपये तथा खाता संख्या 7101698023 इन्डियन बैंक मोतिहारी में 07 लाख 02 हजार 247 रूपये व अपनी माता श्रीमती सुमन के नाम की खाता संख्या 59187637095 इन्डियन बैंक मोतिहारी में 11 लाख 789 रूपये हस्तानांतरित करने की बात कही गई है.
वहीं मामले में त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने दोनों अभियुक्त कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रूपये का इनाम घोषित कर दिया हैं.
621