गयाजी, बिहार : गयाजी के चंदौती थाना अंतर्गत आने वाले पंचायत कोरमा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल संजीव कुमार चौधरी पर ग्रामीणों ने पप्पु चौधरी की मदद से गोली चलवाकर जानलेवा हमला करवाने का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि ग्यारहवीं कक्षा का छात्र सुरज कुमार अपने हाथ में कड़ा पहनकर विद्यालय चला गया जिस कारण प्रिंसिपल ने उसकी पिटाई कर दी। इतना से भी मन नहीं भरा तो वो छात्र से कड़ा मांगने लगे जो उसने देने से इंकार कर दिया है। बस इतने में ही वो चन्ना गांव निवासी बसंत चौधरी के बेटे पप्पु चौधरी को कॉल कर बुला लिए है। पप्पु चौधरी आते ही थोड़ी देर में देख लेने की बात कही और हुआ भी ऐसा ही। पप्पु चौधरी अपने दो भाइयों रौशन चौधरी तथा साधु चौधरी, ग्राम कोरमा निवासी लाला चौधरी के बेटे विजय चौधरी, बसंत चौधरी, अंकित कुमार, दीपक चौधरी सहित अन्य करीब 15 की संख्या में अपने सहयोगियों को बुला लिया है।
प्रिंसिपल के द्वारा उकसाए गए विवाद तू तू मैं मैं से बढ़ कर मार झगड़ा तथा गोली चलने में परिवर्तित हो गई है। बीच बचाव करने गए एक स्थानीय व्यक्ति को भी लोगों ने नहीं छोड़ा। वो अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर किसी तरह वहां से भागे और बचने के लिए आनन फानन में पास में बने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई केंद्र में जाकर गाड़ी घुसाई वहां भी उपद्रवियों ने पहुंचकर उत्पात मचाते हुए गाड़ी को क्षति पहुंचा दी है।
गोली चलाने वाले बच्चों में ग्राम कोरमा निवासी लाला चौधरी के बेटे विजय चौधरी का नाम भी ग्रामीणों के द्वारा बताया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि विजय के ऊपर पिस्टल के साथ गाड़ी तथा मोबाइल चोरी करने के आरोप में वजीरगंज थाना में मुकदमा दर्ज हुआ है। खैर किसी की भी हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से पुलिस ने 6 खोखा बरामद की है। इस मामले की जानकारी लेने के लिए पप्पु चौधरी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। ग्रामीणों के द्वारा प्राप्त एक वीडियो में एक पक्ष के तरफ से हाथ में डंडा तो दुसरे तरफ से गोली चलाने का वीडियो साफ तौर पर देखा जा सकता है।
विद्यालय के प्रिंसिपल ने झगड़े की बात को स्वीकार की है लेकिन अपने आप को निर्दोष बताते हुए कहा कि विवाद लड़की से जुड़ा प्रेम प्रसंग का है। अक्सर इस विद्यालय में विवाद होते रहता है। कुछ बच्चियां अपना नाम सामने नहीं लाने की शर्त पर चन्ना गांव के लड़कों पर आरोप लगाते हुए कही कि अक्सर चन्ना के लड़कों के द्वारा विद्यालय में पढ़ने आई छात्राओं के साथ छेड़ छाड़ किया जाता है जिसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।मामला कुछ भी हो जांच का विषय है। जांच होने के बाद ही दोषियों की पहचान होने के साथ पुलिस उसे सजा दिला सकेगी।
156
