गया जी। अर्श अरिहन्त फाउन्डेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में अर्श सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ए.पी.कॉलोनी गयाजी द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। श्री दुर्गा पटवा जाति सुधार समिति के पटवा आयोग मंदिर के दुर्गा स्थान के परिसर (पटवाटोली) में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर में मेरीजों को देखा गया है।
इस मौके पर अर्श हॉस्पिटल से आए डॉ नवनीत निश्चल एम•डी• सह हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ पूजा कुमारी मीणा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अमित कुमार सिंह मुख् एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ जमील अंसारी पेट एवं मूत्र रोग डॉ राजेश वैधान प्रत्यारोपण विशेषज्ञ हड्डी विभाग डॉ विवेक कुमार न्यूरोसर्जन डॉ अब्बू हुरैरा हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ गुंजन कुमार जनरल फिजिशियन ने मेरीजों का परामर्श दिये।
आज इस चिकित्सा शिविर में लगभग 500 मरिजो को निःशुल्क जाँच करके वजन, ब्लड प्रेशर, हाइ शुगर तथा ई.सी.जी. का उपचार करके दवा वितरण किया गया हू। अर्श सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के 6 डॉक्टर ने मिलकर सेवा प्रदान किए हैं। इस मौके पर उपस्थित पटवा समाज के समाजसेवी दयानन्द प्रसाद ने बताया कि निशुल्क का चिकित्सा शिविर लगने से गरीब एवं असहाय मरीजों को काफी लाभ मिलता है, जिनसे उन्हें गंभीर बीमारी की पता भी चलती है और आगे परामर्श के लिए वह उच्च जांच कराने हेतु अस्पताल भी जाते हैं ताकि उन्हें स्वस्थ रहने का अवसर प्रदान हो सके।
84
