पटना। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नए प्रभार से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। दिनांक 29.10.2026 को जारी इस अधिसूचना के तहत राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों के शीर्ष अधिकारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।
सी. के. अनिल, भा.प्र.से. (1991) परामर्शदाता, बिहार राज्य योजना परिषद, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अरविंद कुमार चौधरी, भा.प्र.से. (1995) अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना (जो वर्तमान में परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद तथा महानिदेशक, बिपार्ड के अतिरिक्त प्रभार में हैं) अब अगले आदेश तक कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
पंकज कुमार, भा.प्र.से. (1997) प्रधान सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना (साथ ही प्रधान सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग व जांच आयुक्त का प्रभार संभाल रहे थे) अब वर्तमान में धारित जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।
अमित कुमार पांडेय, भा.प्र.से. (2014) अपर सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को अगले आदेश तक अपर सचिव, कृषि विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रखा गया है।
139