फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन – इनर व्हील क्लब सनराइज, गया जी

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी इनर व्हील क्लब सनराइज, गया द्वारा फ्रेंडशिप डे का आयोजन 9 टू 9 बैंक्वेट हॉल, स्वराजपुरी रोड में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष डा. निभा जयन कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने मित्रता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्ची मित्रता जीवन को सार्थक और खुशहाल बनाती है।कार्यक्रम में विभिन्न खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और टीम एक्टिविटीज़ आयोजित की गईं, जिनमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को मित्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं और मिलकर समाज सेवा और आपसी सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
क्लब की उप-अध्यक्ष श्रीमती मधुप्रिया जी  ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी उपस्थित सदस्यों और मेहमानों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वंदना कुमारी एवं श्रीमती जया कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
152
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *