ब्रह्माकुमारी बनियापट्टी सेवा केंद्र द्वारा भव्य अलौकिक रक्षाबंधन का आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी : नगर के बनियापट्टी में 18 वर्षों से संचालित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा मिसकॉट स्थिति सूर्यवाला सदन में रविवार को भव्य अलौकिक रक्षा बंधन महोत्सव का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ राजयोगिनी बी के मीना,बीके विभा,बीके अशोक वर्मा, बीके करुणा एवं अतिथि गणों में दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित  करते हुये बीके मीना ने रक्षाबंधन के  आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पांच हजार वर्ष के सृष्टि चक्र के समापन के दौर में जब दुनिया पूरी तरह पतित और मूल्य विहिन हो जाती  है तब परमपिता परमात्मा शिव बाबा गीता ग्रंथ में बताएं धर्मग्लानि के समय अवतरित होकर पवित्रता का रक्षा सूत्र बांधकर  पावन बनाते हैं ,इसी का यादगार द्वापर से रक्षाबंधन त्यौहार  मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने को आत्मा समझेंगे तो हमारी दृष्टि वृत्ति पवित्र रहेगी।कहा कि इस त्यौहार में बहन भाई की सुरक्षा हेतु रक्षा सूत्र बांधती है ।उनहोने रक्षाबंधन  के आध्यात्मिक  रहस्य  पर विस्तार से प्रकाश डाला।उक्त अवसर पर संचालन के दौरान बीके अशोक  वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय परमात्मा का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है, दुनिया हलचल और भय के दौर से गुजर रही है, अभी मौका है परमात्मा से संबंध जोड़कर भाग्य बनाने का । बहुत जल्द भारत सतयुगी दुनिया में परिवर्तित होने जा रहा है सानवी वर्मा और आयूषी ने रक्षाबंधन पर अति सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया।बीके करूणा ने पवित्रता का संकल्प कराया तथा कामेंट्री पर योग कराया।संबोधित करते हुये  डॉक्टर हेना चंद्रा ने आधी आबादी को  नारी शक्ति का एहसास कराया ।संबोधित करने वालो मे रोटरी क्लब के अध्यक्ष डा विवेक,स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ,बीके अनिता ,बीके शिवपूजन आदि थे। अतिथियों को मीणा दीदी ने ईश्वरीय सौगात दिया तथा सभी उपस्थित भाई बहनों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके बेहतर एवं सुखमय  जीवन की कामना की।

168
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *