अशोक वर्मा
मोतिहारी : श्रावण मास के चतुर्थ सोमवारी को पतौरा आश्रम मे दिन भर भक्तो का ताता लगा रहा. लोगो के हर हर महादेव के नारे से पूरा मंदिर गूंजता रहा।गौरतलब है कि यहां स्थापित शिवलिंग वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित है और इसकी अपनी ऊर्जा है जो कि सभी के कल्याण के लिए है।मंदिर के पुजारी ने बताया कि जिस भाव और मनोकामना से भक्त शिवलिंग को पुजेंगे उनका जीवन उतना ही शांत और सुखमय होगा।उन्होने बताया कि आश्रम के तरफ से सभी भक्तो के कल्याणनार्थ पुरे साल भर प्रत्येक सोमवार को अभिषेक किया जाता है । अंतिम सोमवारी के संदेश में संस्थापक स्वामी आत्मप्रकाशानंद ने कहा कि वर्तमान समय विनाशक दौर आरंभ हो चुका है और इस दौर में जो लोग धर्म मार्ग पर चलेंगे उनका जीवन सुखमय और सुरक्षित रहेगा। अतः अपने खान-पान, आहार,चितन पर संयम रखें एवं परमात्मा को सिर्फ माने नहीं बल्कि उनकी बातों को माने और उसे जीवन में धारण करें।
146
