रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर विद्यालय के छात्राओं को दिया गया एचपीभी वैक्सीन

Live News 24x7
2 Min Read
  • सर्वाइकल कैंसर के खतरों से बचाव हेतु जरूरी है टीकाकरण
बेतिया : रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर बेलबाग बंगाली कॉलोनी बेतिया में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय के 9 से 14 वर्ष के सभी कुल 190 बच्चियों को नि:शुल्क एचपीभी वैक्सीनेशन किया गया ताकि वे सभी गर्भाशय कैंसर के खतरों से बच सके। वहीं सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार के देखरेख में जवाहर नवोदय विधालय के 09 वर्ष से 14 वर्ष तक की 25  बच्चियों का टीकाकरण किया गया। डॉ मनीष ने बताया की इससे भविष्य में होने वाले गम्भीर खतरों से रोकथाम हो सकती है। आज के टीकाकरण में रोटरी क्लब के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना योगदान दिया। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह, एसएमसी यूनिसेफ़ राजीव कुमार, रोटरी क्लब के अध्यक्ष सह विद्यालय निदेशक मदन बनिक, डॉ अखिलेश कुमार, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ नरेंद्र कुमार, भीसीसीएम अरविंद कुमार, डॉ संतोष कुमार, डॉ सनी कुमार विक्रम, डॉ अखिलेश कुमार, डॉ धीरज कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ मनीष कुमार ने बताया कि टीकाकरण के वक्त बच्चियों का निबंधन करवाना आवश्यक है, टीकाकरण के बाद उनके मोबाइल नंबर पर टीकाकरण सर्टीफिकेट भी उपलब्ध होगा, उन्होंने कहा कि टीकाकरण का किसी तरह का गंभीर दुष्परिणाम नहीं होता। उन्होंने बताया कि टीकाकरण केंद्र पर  आरबीएसके की मेडिकल टीम मौजूद थी। उन्होंने बताया कि बच्चेदानी के मुंह के कैंसर से बचाव के लिए टिका दिया जाना आवश्यक है जिससे वे सभी भविष्य के लिए सुरक्षित रह सकेंगी, उन्होंने बताया कि इसके लिए अभिभावक की सहमति भी आवश्यक है।
94
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *