रोटरी क्लब गया सिटी ने ‘प्लांटेशन प्रोजेक्ट – फेज 3’ के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाया सार्थक कदम

Live News 24x7
2 Min Read
गया। रोटरी क्लब गया सिटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और सराहनीय प्रयास करते हुए ‘प्लांटेशन प्रोजेक्ट – फेज 3’ का आयोजन अंकुर पब्लिक स्कूल, कष्ठा कष्ठा रेलवे स्टेशन के पास में किया गया है।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में 110 पौधे लगाए गए, जिनमें महोगनी, अमरूद, आम सहित फूलदार एवं औषधीय पौधों का समावेश था। इस अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी पैदा करना था।
रोटरी क्लब द्वारा विद्यार्थियों को 50 तुलसी के पौधे भेंटस्वरूप दिए गए, ताकि वे औषधीय पौधों के महत्व को समझ सकें। साथ ही फ्रूटी ड्रिंक्स, बिस्किट्स, पेन और टॉफियां भी 65 विद्यार्थियों को वितरित की गईं, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी है।
इस आयोजन में रोटरी क्लब के सदस्य रो .अशोक लोहानी, रो सतीश मोरे, रो रो राजकुमार अग्रवाल, रो संजय कुमार, रो उषा राज, एवं क्लब सचिव रो राजकुमार दुबे की गरिमामई उपस्थिति रही है।रोटरी क्लब गया सिटी “सेवा ही सर्वोपरि” के संकल्प के साथ सतत प्रयास कर रहा है कि समाज और पर्यावरण दोनों की भलाई सुनिश्चित की जा सके।
एक साथ आएं, अच्छे के लिए एकजुट हों – माँ पृथ्वी की सेवा करें।
126
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *