नगर निगम आयुक्त ,मेयर डिप्टी मेयर,स्टेडिग कमेटी सदस्य को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप ऐन्ड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सम्मानित किया गया 

Live News 24x7
2 Min Read
गयाजी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्कॉलरशिप ऐन्ड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा स्वच्छता अभियान में बिहार में प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर देश में 27 वां स्थान प्राप्त करने पर नगर निगम के मेयर विरेन्द्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी, पूर्व मेयर सह स्टैंडिंग मेम्बर अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, नगर आयुक्त कुमार अनुराग, वार्ड पार्षद दीपक चंद्रवंशी, डिम्पल कुमार, विनोद यादव, उपेंद्र कुमार, एवं निगम कर्मी व सफाई कर्मचारीयों को संस्था द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शाल देकर सम्मानित किया गया है।
उस दौरान संस्था के द्वारा यह भी संकल्प लिया गया कि जहां नगर निगम गयाजी को स्वच्छ रखने में प्रयासरत है, वहीं हम सभी नागरिक भी इस स्वच्छता को बनाए रखने में अपना भरपूर सहयोग देंगे।
वहीं इस  मौके पर संस्था के मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि नगर निगम टीम ने  लगातार अपनी मेहनत से स्वच्छता बिहार प्रथम और देशभर में 27वां रैंक लाकर एक मुकाम हासिल किया है। जो जमसभी गयाजीवासियों के लिए गर्व की बात है। नगर निगम ने स्वच्छता में एक ऐतिहासिक रचा है। जो काबिले तारीफ है। इस मुकाम के लिए हमारी संस्था ने उन्हें गर्मजोशी से सम्मानित किया गया है।
संस्था की ओर से कार्यक्रम में मुकेश कुमार वर्मा, प्रभात शंकर सिन्हा उर्फ सुनिल, नवीन बिहारी प्रसाद, सुनील कुमार सिन्हा, राजेश सहाय, अखौरी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, कुमार गौरव एवं विजय कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।
216
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *